चलती ट्रेन में युवक से लूटपाट, धक्का देकर झाड़ियों में फेंका
इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- इकदिल। दिल्ली से लखनऊ जा रहे युवक से चलती ट्रेन में मारपीट कर चार-पांच युवकों ने दो मोबाइल और करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपितों ने युवक को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। झाड़ियों में गिरने से वह घायल होकर बेहोश हो गया। बुधवार सुबह चांदनपुर कोठी गांव के पास रेलवे फाटक के निकट ग्रामीणों ने युवक को घायल हालत में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर युवक ने अपना नाम देवू पुत्र आनंदपाल निवासी कड़कड़डूमा, दिल्ली बताया। देवू के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुआ था। यह भी पढ़ें- जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक, नकदी और सामान लूटा रास्ते में चार-पांच युवक उसके पास आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.