प्रयागराज, फरवरी 25 -- आंध्र प्रदेश के एक यात्री की चलती ट्रेन में एक युवक ने चेन छीन ली और ट्रेन से कूदकर भाग निकला। विशाखापट्टनम निवासी श्रीनिवास राव ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस से वह प्रयागराज से अयोध्या जा रहा था। जैसे ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से फाफामऊ की ओर बढ़ी, तभी एस-1 कोच में एक युवक पहुंचा। उसने दो तोले की सोने की चेन गायब कर दी और चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीनिवास से जीआरपी को सूचना दी। घटनास्थल के आधार पर अब प्रयागराज जीआरपी को केस ट्रांसफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.