भागलपुर, मार्च 6 -- रामपुरहाट-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला अधिवक्ता से अज्ञात बदमाशों ने सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। घोघा बाजार निवासी सीता कुमारी ने जीआरपी, भागलपुर को दिए आवेदन में बताया कि तीन मार्च 2026 को लैलख-ममलखा स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही करीब छह युवक डिब्बे में चढ़े और एक ने उनके गले से लगभग तीन आना वजन सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान होने का दावा करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.