चलती ट्रेन में बुक करा सकेंगे कंफर्म बर्थ, ऑनलाइन दिखेगी खाली सीटों की लिस्ट
मुख्य संवाददाता, जून 10 -- यात्री अब उन ट्रेनों में भी कंफर्म सीट बुक करा सकेंगे जो अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हो चुकी होंगी। इसके लिए टीटीई को दिए गए एचएचटी (हैंड हेल्ट टर्मिनल) को क्रिस अपग्रेड कर रहा है। चेकिंग के दौरान यात्री के न आने पर एचएचटी अपग्रेड में यह जानकारी भरते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रिक्त सीट का ब्योरा दिखने लगेगा। ऐसे में यात्री उसे अपनी सुविधानुसार बुक कर सकेगा। अभी फिलहाल ट्रेन में ही टीटीई ऐसी रिक्त हुई सीटों की बुकिंग करता है। उदाहरण के लिए अगर गोरखधाम एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट पर कोई यात्री नहीं आता है तो टीटीई उस सीट को एचएचटी में रिक्त फीड कर देगा। इसके बाद वह सीट आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर दिखने लगेगी। अब अगर कोई यात्री गोण्डा या लखनऊ या फिर किसी अन्य स्टेशन से गोरखधाम एक्सप्रेस में सीट बुक कराना चाहता है त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.