चलती ट्रेन में बच्चा को छीनने का आरोप
बदायूं, जून 20 -- अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में शाम करीब सात बजे एक महिला के साथ मारपीट कर उसके डेढ़ वर्षीय नाती को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी प्रमोद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि वह बीमार नाती को इलाज के लिए बरेली ले जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन दबतोरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, दबतोरी गांव के आठ-दस युवक ट्रेन में चढ़ गए और उनके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए व नाती को अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे का विवाह कुछ समय पूर्व दबतोरी गांव में हुआ था। यह भी पढ़ें- छिवकी स्टेशन पर मिली बालिका, चाइल्डलाइन को सौंपा पति-पत्नी के विवाद के चलते बच्चा उसके पास रह रहा था और वह उसका पालन-पोषण कर रही थी। घटना के बाद वह दबतोरी चौकी पहुंचीं, लेकिन मामला ट्रेन के अंदर का हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.