जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों में यात्रियों की मोबाइल चोरी हो गई। कदमा निवासी आरके कुमार की मोबाइल पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर आने के दौरान चोरी हो गई जबकि, कटक निवासी चैतन्य राउत की मोबाइल उत्कल एक्सप्रेस से चोरी हुई है। दोनों ट्रेन में मोबाइल चोरी का मामला दूसरे स्टेशन से टाटानगर रेल थाने में आया था जिसमें केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...