फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- थानाध्यक्ष जीआरपी मोनू कुमार आर्य के नेतृत्व में चलाये जा रहे धर पकड अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक 11 वर्षीय किशोरी के छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। ऊंचाहार एक्सप्रेस के कोच नम्बर एक में एक 11 वर्षीय किशोरी यात्रा कर रही थी जिससे एक युवक ने छेड़छाड़ दिया। जिसकी सूचना जब जीआरपी को मिली वैसे ही आरोपी विपिन कुमार सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह निवासी सिंघराजा थाना दुबोलिया, जिला बस्ती हाल पता न्यू कैण्ट बीडी रोड, थाना कैण्ट, प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया कि उसके खिलाफ विधिक कार्यवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.