प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब जीआरपी और आरपीएफ के जवान सवालों के घेरे में आ गए हैं। ट्रेनों में चोरी की बात छोड़िए अब लुटेरे बेखौफ होकर लूटपाट कर रहे हैं। वारदात कर चलती ट्रेन से कूद जा रहे हैं। उन्हें पकड़ने वाला कोई नहीं है। अधिकांश आउटर पर होने वाली इन वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने में रेलवे का सुरक्षा तंत्र फेल हो रहा है। घटनाओं के पीछे जीआरपी के जवानों की कमी भी एक बड़ा कारण है। फोर्स की कमी के कारण कई ट्रेनों में जीआरपी का एस्कार्ट भी नहीं है। मंगलवार को ही करछना में एक बड़ी घटना हुई। दानापुर स्पेशल ट्रेन में महिला यात्री नूतन का पर्स छीनकर एक युवक चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकला। बुधवार को जब घटना की पड़ताल की गई तो पता चला कि इस ट्रेन में जीआरपी की एस्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.