चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश नाकाम, आरपीएफ की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
मुंगेर, मई 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म संख्या-2 पर खड़ी 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस खुलने के दौरान कुछ यात्रियों ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित रोक लिया और संभावित अनहोनी को टाल दिया। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि स्टेशन पर विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सिंह, एएसआई समीर दास, हेड कांस्टेबल अनोज कुमार तथा कांस्टेबल सुमन लता मीणा शामिल थे। यह भी पढ़ें- धनोरी-उरैन रेलखंड पर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया टीम लगातार प्लेटफॉर्म पर गश्त कर यात्रियों को मेकिंग के माध्यम से सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.