चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की चपेट में आने से मौत
चाईबासा, अगस्त 31 -- चाईबासा। खरसावां के गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय रमाई गागराइ की सोमवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल चाईबासा में मौत हो गई। वह रविवार रात खरसावां स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। इस घटना में उसके दोनों पैर कट गए थे।जानकारी के अनुसार, रमाई गागराइ रविवार रात करीब 11 बजे बड़ा बाम्बो जाने के लिए खरसावां स्टेशन पहुंचा था। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.