चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, दोनों हाथ कटे
बिहारशरीफ, मई 22 -- राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान युवक गिर गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसके दोनों हाथ कट गया। जख्मी सिलाव थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी दिनेश्वर ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र रामाशीष ठाकुर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ जमादार उदय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों हाथ की कलाई कट गयी है। मलमास मेला के कारण ट्रेनों में भीड़ अधिक है। उन्होंने लोगों से ट्रेन पर चढ़ने व उतरने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। (राजगीर से अनूप कुमार) यह भी पढ़ें- रिवाईज - चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, दोनों हाथ कटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.