चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे दिव्यांग यात्री की जान बचाई
गया, अक्टूबर 6 -- गया जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ जवानों की तत्परता से चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे दिव्यांग यात्री की जान बच गई। घटना गया-पटना मेमू (63254 डाउन) के प्लेटफॉर्म संख्या चार से प्रस्थान के दौरान हुई। यात्री का संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया और चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत यात्री को खींचकर ट्रेन से सुरक्षित दूरी पर कर दिया। इससे संभावित हादसा टल गया। पूरी घटना प्लेटफॉर्म संख्या चार के दिल्ली एंड स्थित लैडर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में जवान यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.