प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ जवान की सतर्कता से एक यात्री की जान बच गई। बुधवार को कालिंदी एक्सप्रेस की रवानगी के दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया, गनीमत रही मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल ने तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब 3:50 बजे की है, जब गाड़ी संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक से रवाना हो रही थी। इसी दौरान यात्री 41 वर्षीय समर प्रताप चलती ट्रेन में चढ़ने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिर गए। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने यह देख तत्काल यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान यात्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.