चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला, आरपीएफ ने बचाई जान
गया, जुलाई 8 -- गया जंक्शन पर बुधवार को आरपीएफ के जवानों ने एक महिला यात्री की जान बचा ली। घटना गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर हुई। ट्रेन संख्या 12350 गोड्डा हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद दोपहर 1:35 बजे धीरे-धीरे रवाना हो रही थी। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया था। बताया गया कि महाबोधि एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी थी और आरपीएफ के अधिकारी व जवान ट्रेनों की सुरक्षित पासिंग के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली फुटओवर ब्रिज से एक महिला यात्री तेजी से उतरकर चलती गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करने लगी। ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच बने गैप की ओर गिरने लगी। स्थिति को भांपते ही ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.