लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त बलरामपुर जिले के नीलकोठी, थाना अचलापुर निवासी 45 वर्षीय कुसुम चौहान, पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुसुम चौहान लखनऊ में अपनी बीमार समधन का हालचाल लेने आई थीं। सोमवार सुबह वह गोमती नगर रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंची थीं। उनके साथ उनके दामाद सुधेन्द्र वर्मा भी स्टेशन आए थे। दोनों प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे, जहां ट्रेन पहले से ही रवाना होने की तैयारी में खड़ी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जल्दबाजी में दामाद ने पहले कुसुम चौहान का बैग ट्रेन की बोगी में रख दिया। इसके बाद वह अपनी सास को ट्रेन में चढ़ाने लगे। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.