प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा, संवाददाता। स्टेशन पर समोसा खरीदने उतरना वृद्ध को भारी पड़ गया। समोसा खरीदने के दौरान ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। हादसे में वह घायल हो गए। रेलकर्मियों ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रयागराज के राम प्रिया रोड मोहल्ला निवासी सुखराम का 62 वर्षीय बेटे अशोक कुमार लखनऊ में नौकरी करते थे। वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद भी विभाग वालों ने उन्हें अपने साथ रखा था। मंगलवार सुबह वह लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर राम प्रिया रोड प्रयागराज लौट रहे थे। जैसे ही करीब सवा दस बजे इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन गढ़ी मानिकपुर स्टेशन पर रुकी। अशोक नाश्ते के लिए समोसा खरीदने नीचे उतर गए।...