मधुबनी, मई 2 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। स्टेशन से जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी के गति पकड़ने के बाद चढ़ने की कोशिश में यात्री गिरकर ट्रेन की चपेट में आया गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। मधुबनी सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। यात्री की पहचान भोला पासवान (45) के रूप में की गई है। वह जटही गांव का निवासी था। हादसा शुक्रवार सुबह झंझारपुर-निर्मली रेलखंड स्थित घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर हुआ।आरपीएफ के एएसआई विकास कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या-13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8:18 बजे घोघरडीहा स्टेशन पर पहुंची। निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन चल पड़ी। तभी भोला पासवान दौड़ते हुए ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। यह भी पढ़ें- ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, घायल देखते ही देखते ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.