रुडकी, अप्रैल 20 -- लक्सर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। संतुलन बिगड़ने से युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। जीआरपी के अनुसार, दीपक यादव पुत्र सुखरी दास निवासी सीतामढ़ी, बिहार रविवार की शाम देहरादून से सूबेदारगंज एक्सप्रेस से लक्सर स्टेशन पर पहुंचा था और आगे सीतामढ़ी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अंत्योदय एक्सप्रेस लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही युवक उसमें सवार होने के लिए आगे बढ़ा लेकिन ट्रेन चल पड़ी। यह भी पढ़ें- ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलकर गिरने से वृद्ध की मौत जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...