हरिद्वार, मार्च 2 -- एक यात्री को जल्दबाजी जिंदगी भर का दर्द दे गई। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ कट गया, जबकि दूसरे हाथ की उंगलियां भी कट गईं। संगम एक्सप्रेस के पहुंचते ही हादसा: रेलवे पुलिस के अनुसार, संगम एक्सप्रेस प्रयागराज से ऋषिकेश जा रही थी और प्लेटफॉर्म नंबर-दो पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही एक यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रेन में सवार होने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री का बायां हाथ कोहनी के पास से कटकर अलग हो गया, जबकि दाहिने हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। पहले जिला अस्पताल, फिर एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.