प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। मौके पर तैनात सिपाही की तत्परता से यात्री की जान बच गई।आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 12987 अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से दोपहर 12:11 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच के गैप में गिर गया। यह देख प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार कुशवाहा ने यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। बचाए गए यात्री की पहचान सुरेश कुमार सरोज निवासी सराय हरिया, पोस्ट बहादुरगढ़ प्रयागराज के रूप मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.