इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- भरथना। गरीब रथ एक्सप्रेस में परिजनों के साथ सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जहां से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी में महिला ने सुरक्षित रूप से एक बेटी को जन्म दिया। प्रसूता के भाई माधव निवासी दरभंगा बिहार ने बताया कि शनिवार शाम उनकी गर्भवती बहन संजन पत्नी राम निवासी नावर नगर हरिसिंह नगर जिला दरभंगा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार होकर दरभंगा जा रहे थे। सभी 17 अप्रैल को छोटी बहन ललिता की शादी में शामिल होने के लिए दरभंगा जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक गर्भवती संजन को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने तुरंत ट्रेन के टीटीई को सूचना दी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को...