चलती ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर गूंजी किलकारी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के लिए शुक्रवार को आरपीएफ की महिला जवान मददगार बनी। अकेली सफर कर रही महिला को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर समय रहते चिकित्सकीय मदद मिली। मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में महिला आरक्षी ने प्रसव में सहयोग किया। अररिया के टिमरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सूरज कुमार की पत्नी नैना कुमारी ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वरीय अधिकारियों को समस्तीपुर से सूचना मिली कि 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है। सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.