आगरा, जनवरी 23 -- रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं पशुपालकों को जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया कि चलती ट्रेन में अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग न करें। रेलवे ट्रैक के आसपास पालतू जानवर न बांधे। इसके अलावा सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल नरेश मीणा एवं एसआई कर्मवीर सिंह द्वारा शुक्रवार को गांव बढ़ारी, भनूपुरा स्टेशन बढ़ारी कला पर पहुंचकर जागरूकता की। ग्रामीणों एवं यात्रियों को बताया कि बे-वजह चेन खींचने से ट्रेनें रुक जाती हैं। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी होती है, बल्कि पूरे रेलवे नेटवर्क पर असर पड़ता है। चेन पुलिंग अपराध की श्रेणी में आती है। आपातकालीन स्थिति में इसका प्रयोग किया जाता है। साथ ही ग्रामीणों एवं पशुपालकों को बताया कि ट्रैक के आसप...