औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। गया-डेहरी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुराने आरपीएफ बैरक के पास गया जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे कासमा थाना क्षेत्र के नराइज गांव निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार का पैर फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन के नीचे आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से घायल को तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि युवक चलती ट्रेन पर चढ़ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.