औरेया, मार्च 22 -- यूपी के औरैया जनपद के फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान दारोगा का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सूरज बली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांदा के निवासी थे। वह 1990 बैच के सिपाही थे और प्रमोशन पाकर दारोगा बने थे। वर्तमान में उनकी तैनाती औरैया जिला कोर्ट में थी। जानकारी के मुताबिक, उनकी सेवानिवृत्ति में अभी करीब पांच वर्ष का समय बाकी था। वह दिबियापुर स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार बांदा में रहता है।ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बिगड़ा बैलेंस शनिवार को सूरज बली की ड्यूटी बिधूना क्षेत्र में ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा...