चलती ट्रेन के साथ घिसट रहे यात्री को जीआरपी कर्मी ने बचाया
मथुरा, अगस्त 27 -- थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने चलती ट्रेन के साथ घिसट रहे यात्री को सुरक्षित खींचकर उसकी जान बचा ली। बुधवार को थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार प्लेटफार्म नंबर 9 पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन लालकुआं-राजकोट स्पेशल के प्लेटफार्म से चलने के समय एक यात्री ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने तत्काल यात्री को सुरक्षित रूप से प्लेटफार्म पर खींचकर ट्रेन से अलग किया और उसकी जान बचा ली। यह भी पढ़ें- Basti News: मनवर संगम ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची यात्री उनके इस सराहनीय कार्य को देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.