कौशाम्बी, मार्च 10 -- सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। चलती ट्रेन के नीचे लेटकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सैनी व रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है। 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दीनू पटेल नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। थोड़े से व्यूज और लाइक्स के लिए युवक द्वारा किया गया यह खतरनाक स्टंट न केवल उसकी जान के लिए खतरा था, बल्कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.