आगरा, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र में डिग्री कालेज के निकट चलती ट्रेन के आगे एक महिला ने छलांग लगा दी। कुछ ही देर में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त के बाद पुलिस ने महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक डिग्री कालेज के निकट एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। काफी देर महिला की शिनाख्त 50 वर्षीय संगीता पत्नी गिरीश चंद्र निवासी दहेली बुजुर्ग थाना सिढपुरा के रूप में हुई। सूचना के बाद परिवारी जन भी विलाप करते हुए मौके पर पह...