चलती ट्रेनों और इंजनों पर विज्ञापन से रेलवे की कमाई शुरू
प्रयागराज, अगस्त 26 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अब चलती ट्रेनों और लोको इंजन को भी कमाई का जरिया बनाना शुरू कर दिया है। मंडल की मेमू ट्रेनों और इलेक्ट्रिक लोको पर विज्ञापन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे रेलवे को हर साल लाखों रुपये की अतिरिक्त आय होगी। प्रयागराज मंडल में फिलहाल 19 मेमू रेक पर बाहरी हिस्से में विज्ञापन लगाने का अनुबंध किया गया है। प्रयागराज, कानपुर और झांसी से संचालित होने वाली इन मेमू ट्रेनों पर विनाइल रैपिंग के जरिए विज्ञापन प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए बनारस की एक कंपनी ने टेंडर हासिल किया है। अनुबंध के तहत रेलवे को हर साल करीब 24 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है। पांच साल में 1.24 करोड़ की कमाई होगी। इसी तरह पैसेंजर डब्ल्यूएजी-7 श्रेणी के 50 इलेक्ट्रिक लोको पर विज्ञापन लगाने के लिए भी अनुबंध किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.