चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर- खलासी ने कूद कर बचाई जान
अयोध्या, मई 16 -- अयोध्या,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकर नगर से अयोध्या की तरफ आ रही ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और खलासी ने तत्काल कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। घटना शनिवार की दोपहर की है। दर्शन नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन के सामने मार्ग पर लोगों ने देखा कि चलती ट्रक से धुआं निकल रहा था और देखते ही देखते आग की तेज लपटें निकलने लगी। ड्राइवर बस को किनारे खड़ी कर कूद गया। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास किए लेकिन समाधान ना होते देख फायर ब्रिगेड को बुलाया। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक पूरा ट्रक जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.