अररिया, जनवरी 25 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार की देर संध्या स्थानीय फोरलेन सड़क पर भजनपुर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई लोडेड ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा और इंजन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। विशेष परिस्थिति में चालक ने तत्काल ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक ट्रक का इंजन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था, लेकिन समय रहते आग बुझ जाने से ट्रक के पीछे लदे हरी मिर्च और हरी सब्जियों को बचा लिया गया। ट्रक चालक संजय कुमार ने बताया कि वह सिलीगुड़ी के धोलाबारी से सब्जी लादकर गोपालगंज जा रहे थे। इसी दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.