शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया के पास सोमवार शाम चलती टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन में लदा किराना सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार उचौलिया से शाहजहांपुर आ रही टाटा मैजिक के इंजन में अचानक आग लग गई। चालक मोहम्मद सुहेल ने बताया कि वाहन ग्राम बनका, थाना उचौलिया (खीरी) निवासी इदरीश का है। आग लगते ही वाहन से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 112 पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- अष्टयाम गायन सेवाकुंज रसोत्सव मनाया पुलिस के अनुसार घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर ...