चलती गाड़ी के ऊपर बैठे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, दोनों ओर दरवाजे पर सुरक्षा कर्मी भी लटके
बिजनौर, अक्टूबर 1 -- MP Chandrashekhar Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किसी और का नहीं बल्कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का है। वीडियो में फर्राटा भर रही कार के ऊपर नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पहले बिजनौर का बताया जा रहा था, लेकिन सांसद ने खुद इस वीडियो के चंदौसी का होने की पुष्टि की। नगीना सांसद ने कहा कि ज्यादा भीड़ होने के कारण कुछ देर के लिए गाड़ी के ऊपर आना पड़ा, इसे बढ़ा-चढ़ाकर वायरल कर दिया गया। सांसद ने स्वयं इसे गलत बताते हुए लोगों से ऐसा न करने की अपील की। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। 15 सेकेंड के इस वीडियो में सांसद चंद्रशेखर आजाद चलती कार के अगले हिस्से पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं गाड़ी के दोनों ओर सुरक्षा कर्मी दरवाजों पर लट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.