नई दिल्ली, मई 30 -- OnePlus स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने दो पॉपुलर फोन OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ Motion Cues, मई 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, और बैटरी, कैमरा, नेटवर्क और स्टेबिलिटी के लिए सिस्टम-लेवल इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है। इसका Motion Cues फीचर बेहद काम का है। यह एक ऐसा फीचर है जिसे तब मोशन सिकनेस (चलती गाड़ी में फोन देखने पर होने वाली घबराहट) को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जब यूजर्स किसी चलती गाड़ी में सफर करते समय अपने फोन को देखते हैं। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट में मई 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है, साथ ही सिस्टम की स्टेबिलिटी, बैटरी लाइफ, कैमरे की परफॉर्मेंस और नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी में भी सुधा...