चलती कार में स्टंट करने पर मामला दर्ज
गुड़गांव, अगस्त 8 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। डीएलएफ फेज-तीन में चलती कार की दोनों खिड़कियों पर लटककर रील बनाने का वीडियो वायरल हो गया। डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो की पड़ताल करने पर पाया गया कि सिल्वर रंग की वैगनआर कार चालक बेहद लापरवाही और खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। वहीं, कार की दोनों तरफ की खिड़कियों पर दो युवक बाहर निकलकर बैठे हुए थे और गाड़ी की छत से मोबाइल फोन के जरिए एक-दूसरे की वीडियो शूटिंग कर रहे थे। उप-निरीक्षक संजीव ने बताया कि वायरल वीडियो डीएलएफ फेज-तीन के साइबर सिटी रोड का है। युवकों की यह स्टंटबाजी न केवल खुद उनकी जान के लिए खतरा थी, बल्कि सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.