मैनपुरी, अप्रैल 22 -- किशनी। थाना क्षेत्र के हरियाली प्रोजेक्ट मार्ग पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक चलती टाटा पंच कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जलती हुई कार पर काबू पाया और आसपास के जल रहे पेड़ों को भी बुझाया। जानकारी के अनुसार जनपद इटावा के नगला बने निवासी अमन पुत्र भोले सिंह अपनी बहन की 25 अप्रैल को होने वाली शादी के कार्ड बांटने अपनी ससुराल नगला रमू (किशनी) आया था। यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे बुधवार को वह अपने ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों के साथ नगला रमू से किशनी चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वे हरियाली प्रोजेक्ट के पास पहुँचे, चलती कार से ...