औरंगाबाद, फरवरी 21 -- तिलक समारोह से लौट रहे थे सवार, समय रहते बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा फोटो- 21 फरवरी एयूआर 69 कैप्शन- जली हुई कार देव, एक संवाददाता। देव प्रखंड क्षेत्र के खड़िया गांव के समीप शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अदरी गांव निवासी आनंद प्रकाश अपनी एक्सयूवी 300 कार से बेला गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वाहन खड़िया गांव के पास, अपने गांव से लगभग दो किलोमीटर पहले ही पहुंचा था कि अचानक इंजन की ओर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.