चलती कार में बैंक मैनेजर ने खुद को गोली से उड़ाया; सुसाइड नोट में क्या लिखा?
कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 25 -- यूपी के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में हाइवे पर यूनियन बैंक के बैंक मैनेजर (शाखा प्रबंधक) ने चलती कार में खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने कार से असलहा और सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में इस आत्मघाती कदम के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार, यूनियन बैंक के मैनेजर 32 वर्षीय दुर्गेश श्रीवास्तव निवासी किरन इनक्लेव कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया थाना गुडंबा जनपद लखनऊ जौनपुर के भूपतपट्टी में रहते थे। सुजानगंज के सराय पड़री स्थित यूनियन बैंक की शाखा में प्रबंधक पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह कार से जौनपुर शहर की तरफ जा रहे थे। बक्शा थाने क्षेत्र के द्वारिका ढाबा के पास वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।चलती कार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.