हाथरस, अप्रैल 8 -- हाथरस, संवाददाता। अलीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर पर चलती कार में रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक जान जोखिम में डालकर रील बनाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवाओं में रील बनाने का शौक सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवा जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामले में चलती कार में युवाओं का चलती कार में रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दो युवक चलती कार में रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इन युवकों की लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती थी। कोई बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार का चालान काटा है। इन युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.