चलती कार में डैशबोर्ड पर कोबरा, हलक में अटकीं लड़की की सांसें; गाजियाबाद में चौंकाने वाली घटना
गाजियाबाद, जुलाई 2 -- गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर बुधवार सुबह चलती कार में डैशबोर्ड के पास से कोबरा निकलने पर एक युवती डर गई। आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए वह बीच सड़क पर कार रोक दी और नीचे उतर गई। इस दौरान वहां से गुजर रही यातायात विभाग की क्रेन पर तैनात सिपाही ने सांप को रेस्क्यू किया और पानी की केन में बंद कर लिया। सिपाही के हौंसले से न सिर्फ युवती की जान बची, बल्कि कोबरा को भी नुकसान नहीं हुआ।बुरी तरह डर गई लड़की राजनगर एक्सटेंशन की श्रीराम हाईट्स सोसाइटी में रहने वाली मीनाक्षी शर्मा नोएडा की एक कंपनी में जॉब करती हैं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह अपनी कार से दफ्तर जा रही थीं। वह एलिवेटेड रोड पर कनावनी के पास पहुंचीं तो उन्हें कार के डैशबोर्ड पर एक सांप नजर आया। वह बुरी तरह से डर गईं और कार बीच मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.