इंदौर, अप्रैल 22 -- इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार शाम एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सुपर कॉरिडोर पर एक सिरफिरे युवक ने लिफ्ट के बहाने टैक्सी रुकवाई और कुछ ही सेकंड में पूरी स्थिति को खौफनाक बंधक कांड में बदल दिया। आरोपी अमन पाल ने पहले ड्राइवर पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला किया, उसे लहूलुहान कर सड़क पर फेंक दिया और फिर खुद गाड़ी का स्टेयरिंग संभाल लिया।बंधक बनाकर पेचकस से हमला टैक्सी में सवार 66 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी अनिल शुक्ला और उनकी पत्नी अचानक इस भयावह घटना के बीच फंस गए। आरोपी ने कार को तेजी से गांधी नगर की ओर दौड़ाया और दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक चलती कार में दहशत का यह खेल चलता रहा, जिसमें आरोपी लगातार पेचकस ...