चलती कार में आग लगने से हड़कंप
फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। बीपीटीपी ट्रैफिक लाइट के पास एक कार लग्जरी कार में आग लगगई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। यह कार सेक्टर-15 की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही यह कार बीपीटीपी ट्रैफिक लाइट पर पहुंची तो इसके इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने पर चालक ने कार को साइड में रोककर कूद गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने बूथ में रखीं बाल्टियों से आग बुझानी शुरू कर दी। इस बीच कुछ लाेग अग्निशामक यंत्र ले आए और उन्हाेंने आग पर काबू पा लिया। इससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझने के बाद पुलिस ने वाहनको सड़क से हटवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.