नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा, रवि सिंह रैकवार। सेक्टर-98 में शनिवार सुबह चलती टैक्सी कार में अचानक से आग लग गई। इंजन से धुआं उठते ही चालक ने कार रोक दी और कूदकर नीचे उतर गया। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। करीब 25 मिनट में कार में लगी आग पर काबू पाया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दिल्ली अशोक नगर के रहने वाले राकेश हुंडई एक्सेंट कार को टैक्सी में चलाते हैं। वह शनिवार सुबह अकेले ही कार लेकर नोएडा सेक्टर-98 से जा रहे थे। रास्ते में इंजन के पास से धुआं निकलने के साथ दुर्गंध आने लगी। उन्होंने रफ्तार कम करने के बाद कार को सड़क किनारे रोका। इतने में इंजन के पास से लपटें निकलने लगीं। चालक तुरंत गेट खोलकर कूद गया। उसे अंदर रखे सामान को भी निकालने का समय नहीं मिला। राकेश के सामने ही उनकी कार आग का गोला बन गई। फायर ब्रिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.