हापुड़, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के हापुड़-दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और हाईवे पर गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से खाली डीसीएम में लगी आग कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- परसाबाद बाजार में खड़ी दो कारों में लगी आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.