चलती कार बनी आग का गोला, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- उदयपुर। चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार लोग आनन फानन में बाहर निकल आए। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। लालगंज कोतवाली के पुरवारा निवासी संदीप उपाध्याय अपनी कार से गुरुवार दोपहर बाद अठेहा बाजार आए थे। बाजार के पास ही अचानक कार में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही वह बाहर आ गए और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड पहुंची और किसी तरह आग को काबू किया। हालांकि आग बुझी तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.