चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे स्थित मुजासा फ्लाईओवर पर चलती हुई फोर्ड इको स्पोर्ट कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने कार से कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हरदोई के रेलवे गंज निवासी अब्दुल वासित रविवार को अपनी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार से लखनऊ से हरदोई की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी कार मुजासा फ्लाईओवर पर चढ़ी तभी इंजन से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। कार में अकेले मौजूद अब्दुल वासित ने बिना समय गंवाए कूद गए। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान उनके बाहर निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.