चलती कार बनी आग का गोला, कार सवार तीनों सकुशल
मथुरा, अगस्त 8 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कार चालक ने चिंगारी निकलते देख तत्काल कार को रोड किनारे रोक ली और कार में सवार तीनों लोग उतर गये। पुलिस ने दमकल की मदद से आग बुझवाकर क्रेन की मदद से रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे दिल्ली निवासी गुरुजीत सिंह, दलवीर सिंह और जसवीर सिंह कम्पास जीप से आगरा स्थित गुरुद्वारा जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में नोएडा से आगरा की ओर जाते समय माइलस्टोन-70 के समीप रात अचानक कार से धुंआ के साथ ही चिंगारी निकलने लगी। इसे देख गाड़ी सवारों में खलबली मच गयी। समय रहते इन्होंने गाड़ी को रोड किनारे रोका और उतर गये। कुछ ही देर में कार में लगी आग ने उग्र रूप धारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.