चलती कार पर टूटकर गिरा पेड़, बच्ची समेत समेत छह घायल
मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मीरापुर मीरापुर-खतौली मार्ग पर राजवाहे के समीप एक चलती कार पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार चालक व कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया।बिजनौर जिले के नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लाख कलां निवासी आसिफ खान गुड़गांव में कॉन्ट्रेक्टर हैं। वह परिवार के साथ गुड़गांव में ही रहता है। आसिफ पत्नी और बच्चों के साथ बकरीद पर अपने गांव लाख कलां आया हुआ था। शनिवार को वह टैक्सी से पत्नी व बच्चों के साथ वापस गुड़गांव जा रहा था। जैसे ही इनकी कार मीरापुर थाना क्षेत्र में मीरापुर-खतौली मार्ग पर रजवाहे के समीप पहुंची तभी अचानक से सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पापड़ी का पेड़ बीच से टूटकर कार पर जा गिरा। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.