नैनीताल, जुलाई 8 -- नैनीताल। सोशल मीडिया पर चलती कार की छत पर स्टंट करते तीन युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान कर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने वीडियो की जांच कर तीनों युवक अदनान पुत्र इकराम, हम्जा पुत्र मो. वारिश, और मो. उमर पुत्र मोहब्बे अली (सभी निवासी मुरादाबाद) की पहचान की। एसएसआई दीपक बिष्ट ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर युवकों का चालान किया। वहीं उनकी काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी, जिस पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.