दरभंगा, अप्रैल 30 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाठोपुर गांव की महिला बुधवार को बहेड़ी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा से दो लाख रुपये की निकासी करके टेंपो से घर लौट रही थी। उसी बीच पहले से रेकी कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने बहेड़ी बाजार में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के करीब चलती टेंपो पर बैठी महिला के हाथ से झोले में रखी गई रुपये छीनकर पावर हाउस के पास से हथौड़ी की ओर भाग निकला। चलते टेंपो में महिला के बैठी होने के कारण बदमाशों ने उसके झोले को पकड़ कर खींचते हुए उस महिला को भी कुछ दूरी तक घसीट दिया, जिससे वह घायल भी हो गई। यह भी पढ़ें- रिश्तेदारी जा रही बाइक सवार महिला का झाला नोचकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश बहेड़ी बाजार के पावर हाउस से हथौड़ी की ओर जाने वाली रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रुपये निकालकर झोले को सड़क के...